MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं आलोट विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की आलोट विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के मनोज चावला विधायक हैं।

यह विधानसभा रतलाम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। आलोट विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Ratlam

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम

आलोट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जितेंद्र गहलोत और कांग्रेस के मनोज चावला के बीच मुकाबला था। इस सीट पर कांग्रेस ने 5448 वोटों से जीत हासिल की थी। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आलोट से जितेंद्र थावरचंद गहलोत ने जीत हासिल की थी। मध्य प्रदेश की आलोट विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। आलोट विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। बहरहाल, अब देखना होगा साल 2023 में आखिर किस दल को इस विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मिलता है।

कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित

आलोट विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बड़नगर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+