Ujjain News: प्रभारी मंत्री ने श्रद्धालुओं से पूछा, कैसी है महाकाल की प्रसादी?, मिला ये जवाब
मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं प्रभारी मंत्री उज्जैन गौतम टेटवाल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।
पूजन आकाश पुजारी एवं पुरोहित सत्यनारायण जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री टेटवाल ने चिंतामन स्थित श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित लड्डू प्रसाद इकाई का भी भ्रमण कर लड्डू निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता की प्रशंसा की और लड्डू प्रसाद के पैकेट भी खरीदे। प्रभारी मंत्री ने चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उज्जैनवासियों के कल्याण की मंगल कामना की है।
प्रभारी मंत्री ने स्थल निरीक्षण करने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क अन्न क्षेत्र का निरीक्षण किया और भोजन प्रसादी को भी देखा और श्रद्धालुओं से शुद्ध भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की है।
उज्जैन में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने महाराजवाडा स्कूल के समीप दीवार गिरने से हुए हादसे का स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने घटना की विस्तार से जानकारी से अवगत कराया।
प्रभारी मंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, एसपी प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर उपजे विवाद के बाद देशभर में गुस्सा देखने मिल रहा है, जहां अब देश भर के मंदिरों में लड्डू प्रसाद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच अब मध्य प्रदेश के सलकनपुर देवी मंदिर में भी लड्डू प्रसाद के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications