Ujjain News: महाशिवरात्रि पर 15 लाख श्रद्धालु करेंगे महाकाल दर्शन, कब होगी सेहरा आरती, जानिए

धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिये बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गत वर्षानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।

जहां कुछ बदलाव करना है, उसकी प्लानिंग की जाये। पर्व के एक दिन पूर्व बेरिकेटिंग की जाये। इस बार वीआईपी पास में बारकोड दिया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि मन्दिर के आसपास ठेले आदि की दुकानें हटाई जाये। जिन विभागों को जिम्मेदारियां दी गई है, वे गंभीरता से समय पर काम किया जाना सुनिश्चित करें। महाशिवरात्री पर लगभग 15 लाख लोगों के दर्शन का अनुमान है।

Ujjain

बैठक में प्रशासक संदीप सोनी ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पर्व के सम्बन्ध मंप विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में 29 फरवरी से 9 मार्च तक शिवनवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक भगवान महाकाल का विशेष पूजन किया जायेगा। उक्त समय में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

Recommended Video

      Ujjain News: महाशिवरात्रि पर 15 लाख श्रद्धालु करेंगे महाकाल दर्शन

      संध्याकाल में भगवान श्री महाकालेश्वर को वस्त्र धारण कराया जाकर विशेष श्रृंगार किया जायेगा। शिवनवरात्रि पर्व में 9 मार्च को दोपहर में भस्म आरती होगी। इस दौरान भस्म आरती में चलायमान व्यवस्था पर प्रतिबंध रहेगा। 9 मार्च को प्रात: सेहरा आरती, सेहरा उतारना, दोपहर 12 से 2 बजे भस्म आरती, दोपहर 2.30 से 3 बजे भोग आरती, भोग आरती उपरांत ब्राह्मण भोज रहेगा। इसी दिन संध्या पूजन तत्पश्चात संध्या आरती के बाद रात्रि 10.30 बजे शयन आरती और रात्रि 11 बजे पट मंगल होंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे, जहां इसी को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही है.

      ये भी पढ़े- Ujjain news: सिंहस्थ मेला क्षेत्र से हटेंगे अतिक्रमण, कुछ ऐसी है पूरी तैयारी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+