Ujjain ने कर दिखाया विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट इवेंट, पेश की स्वच्छता की मिसाल

शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में विश्व कीर्ति मान रचने के बाद नगर पालिक निगम द्वारा रात्रि में ही तत्परता के साथ सफाई कार्य करते हुए संपूर्ण घाटों पर से दियों को हटाते हुए सफाई कार्य सफाई मित्रों के द्वारा किया गया.

ujjain

महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षिप्रा के घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्जवलित कर उज्जैन के एक नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया गया है। घाटों पर लगे दीपों को कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् नगर निगम सफाई मित्रों ने तत्परता से रात्रि में ही घाटों का सफाई प्रारंभ किया, यह विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट इवेंट रहा। क्षिप्रा के पावन तट पर आयोजित शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में विश्व कीर्ति मान रचने के बाद नगर पालिक निगम द्वारा रात्रि में ही तत्परता के साथ सफाई कार्य करते हुए संपूर्ण घाटों पर से दियों को हटाते हुए सफाई कार्य सफाई मित्रों के द्वारा किया गया, मध्य रात्रि नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह द्वारा स्वयं कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए सफाई कार्य में सहभागिता की गई। घाटों पर फिसलन ना हो इसके लिए निगम द्वारा चूना पाउण्डर डालते हुए घाटों की धुलाई कार्य किया गया।

उज्जैन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर "शिव ज्योति अर्पणम: 2023'' कार्यक्रम का शुभारंभ कर भगवान महाकाल से जगत के कल्याण और मंगल के लिए प्रार्थना की है। 18 लाख 82 हजार 229 दीपक जलाकर उज्जैन की जनता ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित कर कहा की, भगवान महाकाल की नगरी में सब कुछ अलौकिक है।

पहली बार हुआ भव्य आयोजन

धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली बार इस तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया, जिसकी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षिप्रा के घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्जवलित कर उज्जैन के एक नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया गया है। घाटों पर लगे दीपों को कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् नगर निगम सफाई मित्रों ने तत्परता से रात्रि में ही घाटों का सफाई प्रारंभ किया, यह विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट इवेंट रहा।

ये भी पढ़े- Mahashivratri 2023 पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, लाखों दीपों की रौशनी से जगमगाई महाकाल नगरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+