Ujjain news : महाकाल को भक्त ने भेंट किया अमेरिकी डायमंड का मुकुट, जानिए क्या है खासियत?

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां अलग-अलग राज्यों के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों से भी भक्त भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के साथ ही भक्त यहां पर अलग-अलग तरह का चढ़ावा भी भगवान महाकाल को चढ़ाते हैं, हाल ही में गुजरात के एक ऐसे ही भक्त ने भगवान महाकाल को अमेरिकी डायमंड का बेहद ही खूबसूरत मुकुट अर्पित किया है, जहां अब यह मुकुट चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

डेढ़ महीने में बनकर हुआ तैयार

डेढ़ महीने में बनकर हुआ तैयार

भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया डायमंड का यह बेहद की खूबसूरत मुकुट लगभग डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुआ है। अमेरिकन डायमंड से मुकुट और अन्य चीजों को खूबसूरती से तैयार किया गया है। बताया जा जाता है की दानदाता लगातार मंदिर के प्रशासक के लगातार संपर्क में बने हुए थे, और उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने भगवान महाकाल के लिए श्रृंगार के लिए आभूषण बनवाए हैं। वहीं अब आने वाले दिनों में अमेरिकी डायमंड के इस बेहद ही खूबसूरत मुकुट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार होगा।

महाशिवरात्रि के पर्व पर मुकुट धारण करवाया जाएगा

महाशिवरात्रि के पर्व पर मुकुट धारण करवाया जाएगा

मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की माने तो सूरत के दानदाता लंबे समय से भगवान महाकाल को कुछ ना कुछ अर्पित करने के बारे में सोच रहे थे। इसलिए उन्हें अमेरिकन डायमंड से बने आभूषण अर्पित करने का सुझाव दिया था। जिसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से सुंदर आभूषण तैयार करवाकर बाबा महाकाल को अर्पित किया है। डायमंड से बनाया गया ये मुकुट, कुंडल और अन्य चीजे महाशिवरात्रि के पर्व पर धारण करवाए जाएंगी।

लगातार बढ़ रही दर्शनार्थियों की संख्या

लगातार बढ़ रही दर्शनार्थियों की संख्या

दीपावली का पर्व संपन्न होते ही धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है, जहां छुट्टियों के चलते अब प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु महाकाल लोक निहारने भी धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि, धार्मिक नगरी उज्जैन की सारी पार्किंग फुल नजर आ रही है, तो वहीं जाम की भी स्थिति बन जाती है। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता है, जो देर रात तक नजर आता है।

पहले भी भक्त कर चुकें हैं अर्पित

पहले भी भक्त कर चुकें हैं अर्पित

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के अलग - अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जहां इससे पहले भी भक्त भगवान महाकाल के लिए स्वर्ण जड़ित आभूषण भेंट कर चुके हैं. इतना ही नहीं श्रद्धालुओं में भगवान महाकाल के दर्शन और भस्मारती में शामिल होने को लेकर भी अलग उत्साह नजर आता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+