Ujjain Rape Case पर CM Shivraj का बयान- आरोपी को देंगे कठोर दंड, मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया
उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी को लेकर पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते आरोपी के पैर में चोट आई है। वहीं आरोपी को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
इस घटनाक्रम को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि, आरोपी को कठोर दंड दिया जाएगा। इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है। काबिल नहीं है, उसने मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया है। वह मेरी बेटी है, मध्य प्रदेश की बेटी है, मैं चिंता करूंगा।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पकड़ने में वह (आरोपी) घायल हुआ है, उसे कठोर दंड दिया जाएगा। हम कसर नहीं छोड़ेंगे, अपराधी को कड़ी सजा दिलाने में, मैं लगातार हर घंटे स्थिति पता कर रहा था। इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है। काबिल नहीं है, उसने मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया है। बेटी मध्य प्रदेश की बेटी है, उसकी हर तरह से हम चिंता करेंगे, लेकिन ऐसे अपराधी को कठोर दंड मिले, इसमें कोई कसर नहीं रहेगी। वह मेरी बेटी है, मध्य प्रदेश की बेटी है, मैं चिंता करूंगा।
Recommended Video
कुछ ऐसा है मामला
मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी को लेकर पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते आरोपी के पैर में चोट आई है। वहीं आरोपी को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इधर, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जहां आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: घटनास्थल रिव्यू के दौरान भागने लगा बच्ची से रेप का आरोपी, दीवार से टकराकर घायल हुआ












Click it and Unblock the Notifications