Ujjain news: महाकाल लोक में मिलेगा स्ट्रीट फूड (प्रसादम), इस तारीख को होगा उद्घाटन
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
Ujjain में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को महाकाल लोक के नीलकंठ वन के समीप निर्माणाधीन स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट (प्रसादम) के उद्घाटन में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा महाकाल लोक के कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में की।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मिनिट-टू मिनिट-कार्यक्रम की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि, कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के हितग्राही, एसएचजी, स्ट्रीट वेण्डर्स और विद्यार्थियों को भी बुलाया जाये। कार्यक्रम के लिये निर्धारित समय के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायें, स्टाल्स लग जायें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट कार्यक्रम के बारे में बैठक में जानकारी दी. इसके पश्चात मंच और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि, प्रसादम की ब्राण्डिंग की जाये। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, प्रशासक श्री संदीप सोनी, उप संचालक उद्यानिकी श्री पीएस कनेल, स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि, महाकाल लोक में देश का प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट (प्रसादम) एफएसएसएआई और स्मार्ट सिटी के द्वारा प्रारम्भ किया जायेगा। यहां स्ट्रीट फूड को बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्रसादम में स्ट्रीट फूड का हब बनेगा, जहां उज्जैन के स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुगण ले सकेंगे।
ईट राइट फूड के अन्तर्गत सभी मापदण्डों का यहां विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्रसादम नीलकंठ वन के समीप स्थित स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर स्थित परिसर में शुरू होगा। महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये यहां विभिन्न स्ट्रीट फूड बनाये जायेंगे। प्रसादम में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये जायेंगे। साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच के लिये भी स्टाल रहेगा। उल्लेखनीय है कि, 7 जनवरी को मुख्यमंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रसादम का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान हैल्दी एण्ड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेब साइट भी लांच की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में मिलेट मेला भी लगाया जायेगा।
प्रसादम में सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। साथ ही जैविक उत्पादों के स्टाल भी लगाये जायेंगे। प्रसादम पूर्ण रूप से प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लायसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प भी लगाया जायेगा। स्ट्रीट फूड वेण्डर्स के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में लगभग एक से डेढ़ हजार लोग शामिल होंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मोटे अनाज के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिये प्रसादम में स्टाल्स भी लगाये जायेंगे। इसमें मिलेट के कई स्वादिष्ट व्यंजन और स्टार्टर रहेंगे।
ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कितनी है कीमत, जानिए
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications