Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain news: महाकाल को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कितनी है कीमत, जानिए

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तरप्रदेश के चित्रकूट से पधारे श्रद्धालु अमित द्विवेदी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित प्रतिनिधि सचिन शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 2 नग चांदी के कुंडल व 1 नग बड़ा चम्मच* भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 2120 ग्राम है, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई व दानदाता का सम्मान किया गया।

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्‍सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्‍यों व कर्मचारियों के माध्‍यम से भी भक्‍तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

Ujjain

पहले आ चुका है दान

कुछ दिनों पहले भगवान महाकाल के दरबार में वाराणसी से आए श्रद्धालु शुभम अग्रहरि ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान दिया था, जो भगवान बाबा महाकाल के भस्म आरती में बाबा को अर्पित किया गया था। पुजारी यश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया था कि, श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर शुभम अग्रहरी निवासी वाराणसी ने 2 किलो चांदी का मुकुट दान में दिया है। वहीं अब भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया चांदी का यह मुकुट भगवान को श्रृंगार करते वक्त पहनाया जाएगा। इधर, लगातार महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन के साथ-साथ अलग-अलग तरह की वस्तुओं के दान का सिलसिला भी जारी है।

महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। महाकाल मंदिर में सुबह 6 बजे से दर्शनार्थियों के दर्शन करने का सिलसिला शुरू होता है जो लगातार शयन आरती के बाद समाप्त होता है। इसी क्रम में दर्शन करने के लिए पूरी दुनिया से आए श्रद्धालु महाकाल लोक से दर्शन करने के लिए प्रवेश करते हैं और बाबा महाकाल के दर्शन के पश्चात महाकाल लोक में लगी मूर्तियां और स्तंभों को निहारते हुए सेल्फी भी लेते हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल के पहले दिन टूटा रिकॉर्ड, 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+