Ujjain News: दो बच्चों की मां को भगाकर ले गया प्रेमी, पकड़े जाने पर घर वालों ने की पिटाई, पेशाब पिलाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने प्रेम संबंध के चलते एक युवक की जमकर पिटाई की है। इतना ही नहीं इन लोगों ने युवक की पिटाई करने के साथ ही युवक को पेशाब पिलाने की कोशिश भी की है। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक युवक का गांव की ही महिला से प्रेम संबंध था, जहां महिला शादीशुदा थी, और उसके दो बच्चे भी थे। यही कारण रहा की, युवक महिला को लेकर गांव से भाग गया था, जहां इस घटनाक्रम की सूचना जैसे ही महिला के ससुराल वालों को लगी, वैसे ही उन्होंने महिला और युवक की तलाश की, जहां युवक के पकड़ा जाने पर उसकी जमकर पिटाई की गई।

Ujjain

पूरा मामला उज्जैन जिले के भाट पचलाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ राजस्थान भाग गई थी, जहां ससुराल वालों को महिला और प्रेमी के राजस्थान में होने की सूचना मिली। इसके बाद ससुराल वाले महिला और प्रेमी को राजस्थान से उज्जैन पकड़ कर लाए हैं, जहां सभी ने प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की है। इतना ही नहीं उसे पेशाब भी पिलाई गई। वहीं प्रेमिका के द्वारा युवक की पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि, महिला की भी लोगों ने जमकर पिटाई की है।

इधर, इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगते ही पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है, जहां सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग युवक के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन लोगों ने युवक की आदि मूंछ काट दी, तो वहीं युवक को जबरदस्ती पेशाब भी पिलाई।

ये भी पढ़े- Indore News: प्यार से इंकार, फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका को संक्रमित इंजेक्शन लगाकर भागा प्रेमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+