Indore News: प्यार से इंकार, फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका को संक्रमित इंजेक्शन लगाकर भागा प्रेमी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकालकर सामने आया है, जहां एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को संक्रमित इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की है, जहां युवक ने इसके लिए टॉलीवुड फिल्म देखकर खास प्लान तैयार किया था। गनीमत रही की, भीड़भाड़ वाले इलाके में आरोपी के द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने के चलते लोगों की मदद से युवती की जान बच गई।

इधर, घटनाक्रम के बाद युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं आरोपी ने बताया कि, वह युवती से एक तरफा प्रेम करता था, जिसके चलते उसने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया।

Indore

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अज्ञात बदमाश युवती को संक्रमित खून से भरा इंजेक्शन लगाना चाहता था, जहां युवती को इसका अंदाजा लगने पर युवती ने जोर से चिल्लाया, जिसके चलते आरोपी घबराकर भाग खड़ा हुआ। वहीं आसपास मौजूद भीड़ में से कुछ लोगों ने युवती की मदद की जिसके चलते युवती की जान बच गई। उधर, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने टॉलीवुड फिल्म देखकर इस तरह की घटनाक्रम को अंजाम देने की बात कही है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसने साउथ की फिल्म देखकर इस तरह की वारदात करने का प्लान बनाया, जहां उसने एक संक्रमित भिखारी का खून निकल कर इंजेक्शन में भर लिया, और फिर उसे इंजेक्शन को प्रेमिका को लगाकर मारना चाहा। आरोपी ने बताया की, प्रेमिका ने उसके प्रेम प्रसंग को इंकार कर दिया था, जिसके चलते वह नाराज था। वहीं वह अपने प्रेमिका से बदला लेना चाहता था, जिसके चलते उसने इस तरह का प्लान बनाया, और वारदात को अंजाम देना चाहा। वहीं अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया, लिव इन में रखने के बाद धोखा दिया, केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+