Lok Sabha Election: इंदौर में इस दिन होगी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक, क्या रहेगा खास, जानिए
Lok Sabha Election कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के तमाम दल लोकसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां देशभर के अलग-अलग हिस्सों में इंडी गठबंधन की बैठकों का सिलसिला जारी है। वहीं अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक 20 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, जहां इस बैठक में इंडी गठबंधन जीत का खास प्लान तैयार करेगा।
इंदौर में होने वाली इंडी गठबंधन की इस बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। इंडी गठबंधन की इस बैठक में मध्य प्रदेश की चुनाव रणनीति पर बात होगी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाली इंडी बंधन की बैठक को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां लगातार बैठक को लेकर तैयारी की जा रही है। इंडिया गठबंधन की ओर से स्थानीय समन्वयक बनाए गए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक की सूचना विभिन्न दलों को प्रेषित की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि, भाजपा को परास्त करने और तानाशाही के खिलाफ रणनीति बनाने और सहयोग के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इंडी गठबंधन की इस बैठक में लगभग सभी दल के प्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है। साथ ही इस बैठक में इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम भी मौजूद रहेंगे।
बैठक से पहले उलझन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए थे। वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आपस में उलझ गए, जहां जमकर तू-तू, मैं-मैं भी हुई। इंदौर शहर के श्रम शिविर में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था, जहां फोटो सेशन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी को धक्का लगने पर वे नाराज हो गए। वहीं इसके बाद जोशी और अन्य नेता के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई, जहां दोनों ही नेता और उनके समर्थक एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए।
ये भी पढ़े- Indore News: चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई तू- तू, मैं-मैं












Click it and Unblock the Notifications