MP News: तलाकशुदा प्रेमिका से पैसे लिए उधार, ना लौटा पाने पर उठाया गलत कदम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जहां महिला की हत्या को उसके बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है। बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

ब्वॉयफ्रेंड ने इस वारदात को अपने दोस्तों के साथ अंजाम दिया, जहां बॉयफ्रेंड पहले महिला को किडनैप किया, और फिर उसके बाद हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore

कुछ ऐसा पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला बॉयफ्रेंड से 13 साल बड़ी है, जहां महिला की शादी कुछ सालों पहले हो गई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद महिला का तलाक हो गया, जिसके बाद से महिला अपने भाई और पिता के साथ रह रही थी। इस बीच महिला की पहचान आरोपी युवक से हुई, जहां दोनों के बीच कई बार संबंध बने, इस दौरान आरोपी ने महिला से 3500 रूपए उधार ले लिए। इसके बाद 1500 रूपए आरोपी ने महिला को वापस लौटा दिए थे, लेकिन बचे हुए पैसे वह नहीं लौटा पा रहा था, जिसके चलते महिला उसे बार-बार धमकियां दे रही थी।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी है पुलिस

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, लगातार महिला की ओर से मिल रही धमकी के बाद उसने इस वारदात को अंजाम देने की ठानी और दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उधर, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जहां जल्द और भी खुलासे इस वारदात से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं अब जल्द पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगा।

ये भी पढ़े- Indore News: पति से झगड़ा हुआ तो तीसरी मंजिल से कूद गई पत्नी, सामने आया Live Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+