केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सपरिवार पहुंचे उज्जैन, महाकाल की आरती में हिस्सा लिया
उज्जैन, 8 जनवरी। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार सुबह महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। खान अपने परिवार के साथ सुबह साढ़े सात बजे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की आरती में शामिल हुए व ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी किया।

महाकाल की आरती में शामिल होने के बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से देश की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी है, क्योंकि इस वक्त देश बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना महामारी से निजात पाकर भारत विकास की राह पर तेजी से बढ़े।
बता दें कि महाकाल की आरती के बाद उपखंड अधिकारी गोविंद दुबे और महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारियों ने शॉल-श्रीफल और महाकाल का प्रसाद देकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का सम्मान किया।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार शाम को उज्जैन पहुंचे थे। देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। इसके बाद शनिवार सुबह महाकाल आरती में शामिल हुए। राज्यपाल ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन किया। पुजारियों ने आरती करवाई। इसके बाद राज्यपाल इंदौर रोड पर एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications