उज्जैन में भारत बंद के दौरान झूमा-झटकी, दुकान बंद करने को लेकर विवाद, भोपाल में बाजार रहे खुले
मध्य प्रदेश में भारत बैंड का असर मिला-जुला देखने को मिल रहा है दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दलित संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज भारत बंद का ऐलान किया था। मध्य प्रदेश में दलित संगठनों के कार्यकर्ता कई जगहों पर दुकानदारों से बहस करते नजर आए।
भारत बंद के दौरान छतरपुर में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) संगठनों के सदस्यों ने एक दुकान में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। CSP अमन मिश्रा और TI अरविंद कुजूर ने स्थिति को संभालते हुए हलका बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को वहाँ से हटा दिया।

उज्जैन: उज्जैन में प्रदर्शनकारियों और एक दुकानदार के बीच झूमा-झटकी की स्थिति उत्पन्न हो गई। टावर चौक इलाके में प्रदर्शनकारियों ने दुकान बंद करने की मांग की, जिसे दुकानदार ने ठुकरा दिया। इसके बाद बंद समर्थक दुकान का काउंटर धकेलने लगे, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई। मामले को शांत करने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
पांढुर्णा और मंडला: इन क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद रहे।
सतना-भिंड: बंद समर्थकों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
ग्वालियर: ग्वालियर में प्राइवेट स्कूल बंद रहे, जबकि सरकारी स्कूलों की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया।
भोपाल, इंदौर और अन्य जिले: भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में स्कूल और कॉलेज खुले रहे। बंद का असर मिला-जुला रहा।
खंडवा-रतलाम: इन जिलों में बंद का असर न के बराबर रहा और बाजार पूरी तरह से खुला रहा।
इस प्रकार, विभिन्न जिलों में भारत बंद के दौरान मिला-जुला असर देखने को मिला, जहां कुछ स्थानों पर बंद का व्यापक असर देखा गया, वहीं अन्य स्थानों पर स्थिति सामान्य रही।












Click it and Unblock the Notifications