Ujjain news: हरिहर मिलन की तैयारी पूरी, अबकी बार ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित
Ujjain में बैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन होने जा रहा है, जहां इसे लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है। वहीं हरिहर मिलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं, जहां हरिहर मिलन में देश और दुनिया के भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वहीं हरिहर मिलन को लेकर कुछ नियम भी पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए हैं।
अबकी बार हरिहर मिलन के दौरान निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में आतिशबाजी प्रतिबंध की गई है, तो वहीं कोर्ट का उपयोग भी प्रतिबंध रहेगा इसे लेकर कलेक्टर की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आतिशबाजी और हिंगोट प्रतिबंधित
उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने आगामी 25 नवम्बर शनिवार को होने वाले हरिहर मिलन समारोह के दौरान भगवान महाकालेश्वर की सवारी में दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144(1) के अन्तर्गत आतिशबाजी और हिंगोट का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित किये जाने के आदेश जारी कर दिये हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा हरिहर मिलन समारोह के दौरान इस आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कुछ इस तरह होता है हरिहर मिलन
धार्मिक नगरी उज्जैन में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी यानी बैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन होगा, जहां भगवान महाकाल की सवारी को धूमधाम से गोपाल मंदिर तक लाया जाएगा। यहां भगवान महाकाल, भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे। देर रात होने वाले हरि हर मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। गोपाल मंदिर में होने वाले हरि हर मिलन के दौरान भगवान महाकाल और भगवान विष्णु को बिल्वपत्र की माला स्पर्श करवाई जाएगी। हरिहर मिलन के दौरान भगवान महाकाल की सवारी का श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर भगवान महाकाल की सवारी का स्वागत किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Ujjain news: भगवान विष्णु को जगत का भार सौंपेंगे महाकाल, इस दिन होगा हरिहर मिलन












Click it and Unblock the Notifications