Indore में ठहरेंगे अमित शाह, उज्जैन में महाकाल ही राजा, इसलिए रात नहीं रुकता विशिष्ट व्यक्ति

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर आ रहे हैं। शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिस जवान व अधिकारी तैनात रहेंगे।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव मतदान की तारीख नजदीक आ रही है प्रचार तेज होते जा रहा है। मुख्य राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता रैली और सभाए कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मनगरी उज्जैन में रविवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह सभा करने पहुंच रहे हैं।

Ujjain

उज्जैन में इस कारण रात नहीं रुकेंगे शाह

रविवार को गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह प्रत्याशियो के लिए चुनाव प्रचार करने उज्जैन आ रहे हैं। मान्यता है कि, उज्जैन महाकाल राजा की नगरी है, और कोई विशिष्ट व्यक्ति यहां रात नहीं रुकता इसलिए गृहमंत्री शाह का भी रुकने का कार्यक्रम टल गया है। शाह शाम करीब 6 बजे सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचेंगे, और सीधे महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद 6:30 बजे सीधे सभा स्थल क्षेत्र शहीद पार्क पर पहुंचेंगे, जहां पर सातों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के साथ सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद रात 8:15 बजे के लगभग होटल रूद्राक्ष में चुनाव को लेकर संभागीय पदाधिकारीयो की बैठक लेंगे। बैठक के बाद 9:30 बजे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।

20 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

भाजपा के जिला महामंत्री ने बताया कि, शहीद पार्क पर होने वाली सभा में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। मंच पर जिले की सातों विधानसभाओं के प्रत्याशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। शाह की Z प्लस सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी है। वहीं तकरीबन 1500 से अधिक जवान के साथ ही 2 डीआईजी 3 एसपी और 7 एएसपी का बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: 'मिशन मालवा' पर अमित शाह, उज्जैन से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+