उज्जैन के निलगंगा इलाके में भारी बारिश, पुलिस वालों ने लोगों को कंधे पर बैठाकर पानी से निकाला
उज्जैन। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान से आफत बरस रही है। कई इलाके डूब चुके हैं। बारिश के कारण कई परिवार बेघर हो रहे हैं। उज्जैन जिले के एकता नगर, प्रेम नगर, सुदर्शन नगर और शांति नगर इलाके में लगातार 24 घंटे बारिश हुई है, जिससे यहां बाढ़ के हालात पैदा हो गए। लोगों को घर छोड़कर राशन व पलंग ले जाकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

घर डूबते रहे। घरेलू सामान पानी में तैरता रहा, मगर लोग चाहकर भी कुछ कर सके। पुलिस व प्रशासन को सूचना की गई। रात 12 बजे निलगंगा पुलिस थाने के टीआई रविन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आरक्षक अनिल पंचोली आरक्षक कमल पटेल अपनी जान की परवाह ना करते हुए पानी में कूद गए एवं अपने शरीर के ऊपर बह रहे पानी के बहाव की परवाना ना करते हुए डूब क्षेत्र के पानी में से 30 से 40 महिला-पुरुष और बच्चे को अपने कंधे पर बिठाकर बाहर निकाला। फिर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications