Ujjain News: मुख्यालय पर नहीं मिले CMO, कलेक्टर ने लिया एक्शन, हुई ये कार्रवाई

उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि, बैठकों का कार्यवाही विवरण अनिवार्य रूप से तैयार किया जाये।

मुख्यालय पर नहीं रहने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ आफिसरों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिये। कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समन्वय के साथ सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करें।

Ujjain

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बैठक में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिकों की ब्लॉक्वार समीक्षा की। जिन ब्लॉकों में संजीवनी क्लिनिक अपूर्ण हैं, उन्हें समय पर पूर्ण करायें। बैठक में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों की समीक्षा कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारी-कर्मचारियों के बीच समन्वय से कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन और सौंपे गये कार्यों की जानकारी हर हाल में सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी को होना चाहिये। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बैठक में गलत जानकारी न दे। उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन होने के बावजूद कम्युनिटी हेल्थ आफिसर मुख्यालय पर न रहने से भर्ती शर्तों का पालन न करने के कारण सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने विभाग पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों पर नियंत्रण रखें। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की क्लस्टरवार, ब्लॉकवार और जिला स्तर पर संयुक्त बैठकें समय-समय पर आयोजित कर उनका कार्यवाही विवरण तैयार किया जाये। बैठक में कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की समीक्षा की। इसी तरह आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज गर्भवती महिलाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अनमोल पोर्टल में दर्ज गर्भवती महिलाओं की संख्या में अन्तर न रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। लाड़ली लक्ष्मी योजना में कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे।

ये भी पढ़े- Ujjain: कलेक्टर ने अपने हाथों से देवी को चढ़ाई मदिरा की धार, कुछ इस तरह मना महाष्टमी का त्योहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+