Ujjain: कलेक्टर ने अपने हाथों से देवी को चढ़ाई मदिरा की धार, कुछ इस तरह मना महाष्टमी का त्योहार
उज्जैन में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर शुक्रवार सुबह पारंपरिक रूप से शासकीय नगर पूजा की गई। इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने माता को मदिरा की धार चढ़ा कर आरती पूजन किया।
पूजन के बाद मंदिर से दल के रूप में सदस्य हांडी से मदिरा की धार चढ़ाते हुए आगे बढ़े। चौबीस खंबा मंदिर से सुबह शुरू हुई नगर पूजा का समापन हांडीफोड़ भैरव मंदिर पर होगा। इस दौरान नगर के 40 से अधिक देवी, भैरव और हनुमान मंदिरों में पूजन करेगें। नगर पूजा कर माता से नगर की सुख-समृद्धि और प्राकृतिक प्रकोप से रक्षा की कामना की जाती है। वहीं घरों में भी कुल देवी का पूजन महाअष्टमी पर किया जाता है।

कुछ ऐसी है परंपरा
उज्जैन के चौबीस खंबा माता मंदिर में सुबह से ही भक्तो का ताँता लगा हुआ है। यहाँ माता की पूजा राजा विक्रमादित्य करते थे। इसी परंपरा का निर्वाह जिलाधीश द्वारा किया जा रहा हें। यहाँ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने माता को मदिरा का भोग लगाया महाअष्टमी पर नगरपूजा की जाती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि, शहर में किसी भी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा ना हो साथ ही सुख समृद्धि व खुशहाली बनी रहे। उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस परम्परा का निर्वाह कलेक्टर द्वारा किया जाता है।
मदिरा की धार बहाई जाती है
नवरात्रि पर महाष्टमी के दिन वर्ष में एक बार जिला प्रशासन द्वारा नगर पूजा की जाती है। इस पूजा में लगभग 19 किलो मीटर तक मदिरा की धार लगाई जाती है, जो की शहर के कई देवी मंदिरों में जाती है। इस महापूजा में जिला प्रशासन के साथ-साथ कई श्रद्धालु पैदल चलते हैं और सुबह प्रारंभ होकर यह यात्रा शाम तक खत्म होती है। यह यात्रा उज्जैन के प्रसिद्ध चौबीस खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़ाकर समाप्त होती है। इस यात्रा की खास बात यह होती है कि एक घड़े में मदिरा को भरा जाता है, जिसमें नीचे छेद होता है जिससे पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग व देवी मंदिरों में मदिरा की धार बहाई जाती है। हर बार महापूजा में जिला कलेक्टर के साथ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।
ये भी पढ़े- Indore में 'रावण का मंदिर', जहां दशहरे पर होता है दशानन का पूजन, बेहद खास है परंपरा












Click it and Unblock the Notifications