Video: उज्जैन में बदमाशों ने चलाई युवक पर गोली, सड़क पर तड़पते हुए बताए आरोपियों के नाम

उज्जैन में हत्या का मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

ujjain

Recommended Video

    खूनी वारदात: फ्रीगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, देखें घटना

    मध्य प्रदेश के उज्जैन से हत्या का मामला निकलकर सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली लगते ही युवक इस जमीन पर गिर गया, जहां उसने यह बदमाशों के साथ संघर्ष भी किया, लेकिन लंबे चले संघर्ष के बाद बदमाश गोली मारते ही वहां से भाग खड़े हुए। उधर, घायल युवक जमीन पर गिर गया, और तड़पते रहा, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

    शहर के फ्रीगंज इलाके में मुंगी चौराहे पर एक युवक खड़े होकर अपने साथियों से बात कर रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए, और पीछे बैठे बदमाश ने उतरते ही युवक पर फायरिंग कर दी, युवक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही फायर करने वाले बदमाश बाइक पर बैठकर भाग खड़े हुए। उधर, बदमाशों की ओर से मारी गई युवक गोली के सीने में जा लगी, जिसके बाद युवक काफी देर तक तड़पता रहा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं विवाद के कारण के चलते हुए फिलहाल सामने नहीं आया है।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटनाक्रम के बाद शहर में हड़कंप मच गया, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं विवाद किन कारणों के चलते हुआ पुलिस फिलहाल उसका पता लगा रही है। मृतक के घायल होने के बाद उसके घायल अवस्था का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरोपियों का नाम ले रहा है।

    ये भी पढ़े- Indore में दर्दनाक हादसा, दुकान की छत गिरने से दबा युवक, मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+