Ujjain दक्षिण से BJP प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वो तो कोमा में हैं
(संवाद सूत्र- उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के लिए BJP ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है, जिसमें उज्जैन दक्षिण विधानसभा से उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव पर तीसरी बार संगठन ने भरोसा जताया है। BJP ने तीसरी बार लगातार भरोसा जताते हुए यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया हैं।
BJP की ओर से प्रत्याशी बनाए गए डॉ. मोहन यादव 2 महीने से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनावी तैयारी में जुटे थे। तीसरी बार टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मोहन यादव को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया। इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, विकास कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगेंगे। वहीं कांग्रेस पर निशाना भी साधा है।

डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात
मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम सभी भारतीय जनता पार्टी की सिपाही हैं, और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी ने मेरे व्यक्तिगत स्तर पर विचार करके यह जो मौका दिया है, इसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूं, जिस प्रकार से पार्टी ने विश्वास किया है, हम सभी मिलकर उज्जैन के विकास का जो संकल्प लिया था, उस पर खरे उतरेंगे। मैं आप सभी के भरोसे से कह सकता हूं कि, निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उज्जैन में विकास के चार चांद लगेंगे।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इसी के साथ डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना सादात हुए कहा कि, कांग्रेस कोमा में है, कांग्रेस की हालत बहुत बुरी हो गई है। कांग्रेस के अंदर के झगड़े, कांग्रेस की अंदरूनी कलह, यह बाधा बन रही है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि, लोकतंत्र में अपनी-अपनी पार्टी अपने-अपने ढंग से चलती है। कांग्रेस ने जो किया, वह कांग्रेस जाने, लेकिन, भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार लगातार एक के बाद एक घोषित करते हुए चौथी सूची तक आ गई है। इसका अर्थ यही है कि, हम चुनाव के प्रति भी अलर्ट हैं। संगठनात्मक रचना सभी में अलर्ट है। उसी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी अपने आत्मविश्वास से भरपूर होकर निश्चित विजय का संकल्प पर चल रही है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान












Click it and Unblock the Notifications