Fact Cheak: महाकाल लोक में कांग्रेस करेगी प्रेस वार्ता?, वायरल मैसेज पर प्रशासन ने कही ये बात
Ujjain में सोशल मीडिया पर एक जानकारी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस की ओर से महाकाल लोक में प्रेस वार्ता करने की बात कही जा रही है। वहीं अब इस वायरल मैसेज को लेकर प्रशासन ने अपना मत स्पष्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, महाकाल लोक में किसी भी पार्टी को प्रेस वार्ता की अनुमति नहीं दी गई है।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे हैं। संभवत: इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया जा रहा है की, कांग्रेस महाकाल लोक में प्रेस वार्ता भी आयोजित कर सकती है, लेकिन प्रशासन ने इसका खंडन किया है।

प्रशासन ने कही ये बात
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा किसी भी पार्टी को श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता की अनुमति नहीं दी गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि, मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 दिसम्बर 2023 को श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम पत्रकारों से चर्चा करेंगे। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा महाकाल लोक कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता हेतु किसी को भी अनुमति नही दी गई है। मंदिर प्रबंध समिति इस समाचार का खंडन करती है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: मोहन सरकार के आदेश का असर, मंदिर-मस्जिदों से उतरे लगे लाउडस्पीकर












Click it and Unblock the Notifications