Anupama में किंजल का किरदार निभाने वाली निधी शाह ने किए Mahakal दर्शन, कही ये बात

टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधी शाह ने भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए.

ujjain

इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है, तो वहीं टीवी कलाकार भी बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पिछले दिनों प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भगवान महाकाल के दर्शन किए थे, तो वहीं अब टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल का किरदार निभाने वाली निधी शाह ने भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजन-अर्चन कर अपनी मनोकामना कही. इस दौरान किंजल यानि निधी शाह के साथ उनके परिवारजन भी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे.

परिवार सहित किए दर्शन-पूजन

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में सुबह होने वाली भस्मारती में टीवी धारावाहिक अनुपमा में किंजल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह ने अपने परिवार के साथ पहुंची. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में हिस्सा लिया. इस दौरान वह अपने साथ भगवान विष्णु को भगवान महाकाल से मिलवाने के लिए लाईं। एक्ट्रेस निधि शाह ने नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती के बाद एक्ट्रेस निधी शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। बता दें की एक्ट्रेस निधी शाह से पहले भी तमाम टीवी धारावाहिक से जुड़े किरदार भगवान महाकाल के दरबरा में पहुंचकर पूजन-अर्चन कर चुके हैं.

एक्ट्रेस ने कही ये बात

भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस निधि शाह ने बताया कि, बाबा महाकाल की भस्म आरती के बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। भस्म, पंचामृत अभिषेक और आरती देख रोम-रोम भक्ति मय हो गया। आरती में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मैं भगवान महाकाल के दर्शन करवाने के लिए विष्णु को साथ लेकर आई थी, सभी भगवान के साथ दर्शन किया हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, अनुपमा में अच्छा काम कर रही हूं। आने वाले दिनों में वेब सीरीज और अन्य धारावाहिकों में काम करूंगी। बता दें की महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान एक्ट्रेस निधि शाह के साथ उनके परिवारजन भी मौजूद रहे थे. कुलमिलाकर, देखा जाए तो इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है, तो वहीं टीवी कलाकार भी बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़े- Ujjain news: भक्ति की शक्ति, तपती गर्मी में पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालु, कुछ ऐसा है महत्त्व

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+