Ujjain news: भक्ति की शक्ति, तपती गर्मी में पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालु, कुछ ऐसा है महत्त्व
धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों पंचक्रोशी यात्रा का सिलसिला जारी है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंचक्रोशी यात्रा के लिए निकले हैं.

Recommended Video

प्राचीन उज्जयिनी ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी होने से अनेक विशिष्टताएं समेटे हुए है। पावन उज्जयिनी तीर्थ नगरी के रूप में मान्यता प्राप्त है। विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग उज्जयिनी में विराजमान है। महाकाल मन्दिर की चारों दिशाओं में चार द्वारपाल विराजित हैं। इन चार द्वारपालों की परिक्रमा वैशाख माह की कृष्ण दशमी (15 अप्रैल) से प्रारम्भ हुई और अमावस्या पर समाप्त होगी। चिलचिलाती कड़ी धूप पर आस्था और विश्वास की पंचक्रोशी यात्रा भारी है।
यात्रा मार्ग पर सभी सुविधाएं मौजूद
यात्रा में दूर-दराज के इन्दौर, उज्जैन, भोपाल, गुना, धार, मंदसौर, नीमच, देवास, सीहोर आदि जिलों के श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा में शिव के गुणगान, भजन, कीर्तन, हरि लागवे बेड़ा पार आदि का गुणगान करते हुए अपने पड़ाव स्थलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। यात्रियों को जहां खाने की इच्छा होती है, वहीं छांव देखकर, पड़ाव स्थल या यात्रा मार्ग पर दाल-बाटी आदि का आनन्द लेते हैं। यात्रा मार्ग एवं पड़ाव स्थल पर अनेक सामाजिक संस्थाएं यात्रियों को पेयजल, शर्बत, फलाहार आदि भी नि:शुल्क वितरित कर पुण्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कुछ ऐसा है यात्रा का महत्व
पंचक्रोशी यात्रा 118 किलो मीटर की है। श्री महाकालेश्वर भगवान यात्रा के मध्य में स्थित है। तीर्थ के चारों दिशाओं में क्षेत्र की रक्षा के लिये भगवान महाकाल ने चार द्वारपाल शिव रूप में स्थापित किये हैं, जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदाता हैं। इसका उल्लेख स्कंदपुराण के तहत अवंतिका खण्ड में है। पंचक्रोशी यात्रा में इन्हीं चार द्वारपाल की कथा, पूजा विधान में इष्ट परिक्रमा का विशेष महत्व है। पंचक्रोशी यात्रा के मूल में शिव के पूजन, अभिषेक, उपवास, दान, दर्शन की ही प्रधानता है। क्षेत्र के रक्षक देवता श्री महाकालेश्वर भगवान का स्थान मध्य बिन्दु में है। इस बिन्दु के अलग-अलग अन्तर से मन्दिर स्थित है, जो द्वारपाल कहलाते हैं।
यहां होता है यात्रा का समापन
उज्जयिनी के पूर्व में स्थित चौरासी महादेव में से 81वा लिंग है। इस महाकाल वन का पूर्व द्वार पिंगलेश्वर माना जाता है। पंचक्रोशी यात्रा का यह पहला पड़ाव है। दक्षिण में कायावरणेश्वर महादेव (करोहन), पश्चिम में बिलकेश्वर महादेव (अंबोदिया) तथा उत्तर में दुर्देश्वर महादेव (जैथल) जो चौरासी महादेव मन्दिर की श्रृंखला के अन्तिम चार मन्दिर हैं। इसी तरह करोहन से नलवा उप पड़ाव स्थल, कालियादेह उप पड़ाव स्थल, उंडासा पड़ाव स्थल है। पांच दिवस की पंचक्रोशी यात्रा का पुण्यफल अवंति में वास में करने का अधिक है। वैशाख कृष्ण दशमी पर शिप्रा स्नान एवं श्री नागचंद्रेश्वर के पूजन के पश्चात यात्रा प्रारम्भ होती है जो 118 किलो मीटर की परिक्रमा करने के बाद कर्क तीर्थवास में समाप्त होती है और तत्काल अष्टतीर्थ यात्रा आरम्भ होकर वैशाख कृष्ण अमावस को शिप्रा स्नान के पश्चात यात्रा का समापन होता है।
ये भी पढे़- Ujjain news: Mahakal दर्शन व्यवस्था में सुधार, शीघ्र दर्शन के लिए बढ़ाए गए टिकट काउंटर
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications