एक्टर ऋतिक रोशन के viral विज्ञापन video पर बवाल, महाकाल मंदिर के पुजारियों ने की ये मांग
उज्जैन, 20 अगस्त: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन की ओर से फूड डिलीवरी कंपनी के लिए किए गए विज्ञापन की क्लीप दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों में गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो के साथ इसी विज्ञापन का एक और वीडियो भी सामने आया है, जहां वीडियो दोनों एक जैसे ही हैं, लेकिन अभिनेता की ओर से कही जा रही बातें अलग-अलग हैं, जिसके बाद अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। उधर, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर फिलहाल किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
दअसरल, ये मामला फूड डिलीवरी कंपनी से जुड़ा हुआ है, जहां इस कंपनी का एक विज्ञापन अभिनेता ऋतिक रोशन की ओर से किया गया है। वहीं इस विज्ञापन की एक क्लीप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन कहते नजर आ रहे हैं 'थाली का मन किया उज्जैन में तो महाकाल से मंगा लिया', लेकिन अब इस वायरल वीडियो पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं जहां सोशल मीडिया पर ही कुछ लोग इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं, कहर हाल अभी तक इस वीडियो की सच्चाई को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मंदिर के पुजारियों ने की ये मांग
उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों में गुस्सा है, जहां इस तरह की हरकत करने वालों से माफी मांगने की मांग की है। मंदिर से जुड़े पुजारियों ने कहा कि, बाबा महाकाल की थाली नहीं, बाबा महाकाल का महाप्रसाद है। वह प्रसाद कहीं जाता नहीं, वह प्रसाद भक्त स्वयं मंदिर में आकर ग्रहण करते हैं। इसलिए प्रसाद के नाम पर किसी तरह का एडवरटाईजमेंट करना हम इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं, और इस तरह का प्रचार प्रसार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अभिनेता ऋतिक रोशन की ओर से की गए विज्ञापन का यह वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां यह वीडियो जैसे ही धार्मिक नगरी उज्जैन में लोगों को दिखाई दिया, वैसे ही इस वीडियो का विरोध शुरू हो गया है, जहां महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अब इस वीडियो की सच्चाई से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, जहां इस वीडियो से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद ही इस वीडियो से जुड़े सही तथ्य उजागर हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications