हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक साथ खत्म हो गई तीन पीढ़ियां

Ujjain News, उज्जैन। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के 5 सदस्यों की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में मां, पत्नी और बेटी के रूप में तीन पीढ़ियां शामिल है। हादसे में तीन गंभीर घायल हो गए। इनमें से 2 को इंदौर रैफर किया गया है। दुर्घटना देर रात को हुई। हादसा इतना भीषण था कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

5 dead in Ujjain accident as family returns from wedding

जानकारी के अनुसार उज्जैन के घटि्टया निवासी सुरेश वर्मा का परिवार उन्हेल में आयोजित शादी समारोह में गया था। देर रात में लौटते वक्त घटि्टया से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ट्रक और वैन की टक्कर में सुरेश की मां जानीबाई, पत्नी शोभाबाई, 5 महीने की बच्ची गुडिया, भाभी मधुबाई
और ससुर बालाराम वर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि वैन चालक सुरेश सहित 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

सुरेश को वैन काटकर निकालना पड़ा। 2 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन आधी रह गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+