पत्नी सुबह उठते ही पी लेती थी दारू, फिर दिनभर करती ऐसी-ऐसी हरकतें, जानिए पूरा मामला
उदयपुर। अब तक तो शराब पीकर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, मगर राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरणमगरी पुलिस थाना इलाके के गांव झापा में एक अपनी पत्नी की शराब पीने की आदत से दुखी हो गए। गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या तक कर डाली।

हिरणमगरी थाना प्रभारी डॉ. हनुमन्तसिंह ने बताया कि शाम को गांव झापा के ही समीप जंगल से आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी सुबह से शाम तक शराब के नशे में रहती थी। वह इतनी शराब पीती थी कि घर का कोई काम नहीं करती थी। आए दिन इनके बीच लड़ाई झगड़ा होता था। शनिवार को उसके व पत्नी के बीच झगड़ाहो गया। मारपीट के दौरान भंवरी की मौत हो गई।
भंवरी के शराब पीने की बात की पुष्टि के लिए उसकी बेटी से भी पूछताछ की गई तो उसने भी इस बात को स्वीकारा। इसके बाद पुलिस ने देवीलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि भंवरी की मां जेनकी बाई ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराते हुए दामाद देवीलाल पर संदेह जताया था।












Click it and Unblock the Notifications