उदयपुर से किडनैप की गई दुल्हन जयपुर में प्रेमी व 5 युवकों के साथ इस हाल में मिली
Jaipur

प्रेम-प्रसंग का मामला?
बता दें कि उदयपुर दुल्हन अपहरण केस से संबंधित एक चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जो किडनैप की गई दुल्हन द्वारा लिखी बताई जा रही है। हालांकि वन इंडिया डॉट कॉम यह दावा नहीं कर रहा है कि यह चिट्ठी दुल्हन ने ही लिखी है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही चिट्ठी में कई बातों का जिक्र किया गया है, जो मामला प्रेस प्रंसग का होने की ओर इशारा कर रही हैं।

दुल्हन के दो पेज के खेत का सारांश
उदयपुर से किडनैप की गई दुल्हन के नाम से वायरल हो रहे दो पेज के इस खत का मजमून यह है कि उसे किसी और की दुल्हन बनना पसंद नहीं था। इस बारे में परिजनों को पूर्व में पता भी था। वह दूसरे लड़के से प्यार करती थी। उसी से शादी करना चाहती थी। खत में लड़के का नाम प्रियंक लिखा है। प्रियंक के साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लेने के बारे में लिखा है कि वह प्रियंक के साथ खुश रह पाएगी। 13 से प्रियंक ने कभी उसकी आंखों में आंसू नहीं आने दिए।

उदयपुर दुल्हन अपहरण केस में कब क्या हुआ
राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर के तितरड़ी इलाके में सोमवार देर रात शादी हुई थी। 7 फेरे लेने के बाद मंगलवार अलसुबह दुल्हन की विदाई हुई। दूल्हा, दुल्हन और परिवार के 2 अन्य सदस्य कार से रवाना हो गए थे। रास्ते में उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना थाना इलाके के सवीना रेलवे फाटक के समीप एक अन्य कार ने दूल्हा-दुल्हन की कार को रुकवाया और दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोपी की कार में करीब 4 से 5 लोग सवार थे, जो दुल्हन को जबरन अपने कार में बिठाकर फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications