रूस में जान गंवाने वाले हितेंद्र की 6 माह बाद भी लाश भारत नहीं लाई गई, प्रियंका ने आवाज उठाई

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हितेंद्र गरासिया की रूस में मृत्यु हो गई थी। कई महीने बीतने पर भी उनकी लाश भारत नहीं लाई जा सकी। उनका परिवार लगभग 6 महीने से शव को उदयपुर लाकर अंत्ये​ष्टि करवाने का इंतजार कर रहा है।

rajasthan-hitendra-garasiya

Recommended Video

    Rajasthan Weather Update: Rajasthan में नहीं थम रहा कंपाकंपा देने वाली सर्दी का सितम |वनइंडिया हिंदी

    जब परिवार को हितेंद्र की लाश नहीं मिली तो उन्होंने विभिन्न तरीकों से सरकार से गुहार लगाई। हालांकि कोई उनकी मदद नहीं कर सका। अब उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा से मिलकर गुहार लगाई है। प्रियंका ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पत्र लिखा, और ​ट्वीट कर आज बताया कि, मृतक का शव लाने के लिए उनका परिवार महीनों से संघर्ष कर रहा है। उनकी बेटी उर्वशी गरासिया जी मुझसे मिली है और तथ्यों से अवगत कराया है।

    Udaipurs Hitendra Garasiya lost life in Russia, family want body, so Priyanka Gandhi wrote to Modi

    प्रियंका ने कहा कि, उर्वशी बड़ी हिम्मत से आवाज उठा रही हैं। मैं चाहती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ये आवाज सुनें और एक भारतीय के शव को रूस से उनके गांव पहुंचवाएं।'
    उधर, जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लिया था। रूस से हितेंद्र गरासिया का शव भारत लाने के संबंध में जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि मृतक के शव को रूस से दिल्ली से एयरपोर्ट लाया जाए, और फिर राजस्थान सरकार राजस्थान में उदयपुर ​जिले के खेरवाड़ा स्थित पैतृक निवास तक पहुंचाने की व्यवस्था करे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+