Udaipur : 2 युवक पिकअप समेत नदी में बहे, बचाने में ग्रामीणो ने यूं लगा दी जान की बाजी, देखें वीडियो
उदयपुर। सावन के बदरा इन दिनों उदयपुर पर खासे मेहरबान हैं। दो दिन से जोरदार बारिश हुई। अंचल के सभी नदी नाले उफान पर हैं। जिले के झाड़ोल इलाके में थोबावाड़ा नदी पिकअप के साथ ही दो युवक भी बह गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका।

जानकारी के शनिवार सुबह शहर के पास झाड़ोल के ओड़ा में एक पिकअप तेज बहाव में बह गई। इस दौरान पिकअप में सवार दो लोग भी बह गए। जिन्हे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। वहीं पिकअप पानी के अंदर ही फंसी रही। पानी के बहाव से पुलिया का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिसके कारण पिकअप पानी में बह गई। सुबह लेनियाकला पुलिया पर पानी के बहाव बारिश के कारण काफी तेज था। जिससे पुलिया का एक हिस्सा टूट कर पानी के साथ बह गया।
पुलिस पार करने के दौरान पिकअप के ड्राइवर को वो हिस्सा नहीं दिखा और गाड़ी पानी के साथ बह गई। ये देख वहां मौजूद लोग पिकअप सवार युवकों को बचाने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं पिकअप को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
इससे पहले कुराबड इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस अंडरपास से गुजरने के दौरान पानी में फंस गई। करीब एक घंटे तक बस पानी में फंसी रही। इस दौरान बच्चों ने चालक की मदद से बस की छत पर चढ़कर जान बचाई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से सभी बच्चों और बस को अंडरपास से सुरक्षित बाहर निकलवाया।












Click it and Unblock the Notifications