राजस्थान का यह डॉक्टर जोड़ा शादी टालकर बन गया कोरोना वॉरियर, दोनों बचा रहे लोगों की जिंदगी

उदयपुर। तस्वीर डॉ. मीना शर्मा और डॉ. अभिषेक शर्मा की है। राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों इन दिनों कोरोना वॉरियर की भूमिका में हैं। ये इसी माह शादी के बंधन में बंधने वाले थे, मगर कोरोना संकट के चलते खुशियों की बजाय ​ड्यूटी को प्राथमिकता दी। शादी टाल दी और लोगों को कोरोना वायरस से बचाने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावलवाड़ा की चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ चौराहा निवासी चिकित्सा प्रभारी डॉ. मीना शर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ोल (सराड़ा) में नियुक्त डॉ . अभिषेक शर्मा की शादी 5 मई 2020 को प्रस्तावित थी।

udaipur

इसी दौरान कोरोना संक्रमण की महामारी आ गई और देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। डॉक्टरों का सारा वक्त अस्पतालों में ही कटने लगा। हर कोई चिकित्साकर्मी कोरोना वॉरियर बनकर लोगों को कोविड-19 से बचाने में लगा है। ऐसे में मीना और अभिषेक ने भी शादी की बजाय कर्तव्य को चुना। मीडिया से बातचीत में डॉ. मीना ने बताया कि शादी के लिए खरीददारी, बैंड, गार्डन व टेंट सभी बुक हो चुके थे। शादी तो बाद में कर लेंगे, लेकिन वर्तमान परिस्थियों में अपने कर्तव्य को निभाने में ज्यादा खुशी महसूस हो रही है।

बता दें कि राजस्थान का उदयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पूरे प्रदेश में 20 मई की दोपहर तक कोरोना के 5952 मरीज सामने आ चुके हैं। उदयपुर के 420 लोग भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इनमें 24 प्रवासी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+