FB पर 'एंजल प्रिया' बनी महिला ने 4 पतियों को छोड़कर 5वें से की शादी, फर्जी लोगों से करवाया कन्यादान

उदयपुर, 12 अक्टूबर। सोशल मीडिया के जमाने में कब-कौनसे प्लेटफॉर्म पर किस फर्जी शख्स से प्यार हो जाता है कुछ कह नहीं सकते? ऐसा ही राजस्थान के उदयपुर की इंद्रा कॉलोनी निवासी सैनिक सिंह के साथ हुआ। फेसबुल पर मिली 'एंजल प्रिया' से सैनिक सिंह ने शादी की थी, मगर फिर जो हकीकत सामने आई वो जानलेवा साबित हुई। सैनिक सिंह ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी।

शादी में माता-पिता व भाई बहन भी आए

शादी में माता-पिता व भाई बहन भी आए

मृतक के परिजनों ने उदयपुर के गोवर्धन विलास पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सालभर पहले सैनिक सिंह उर्फ सुमित की फेसबुक पर तनुष्का उर्फ भारती से जान पहचान हुई थी। फिर दोनों अच्छे दोस्त बन गए और नवंबर 2020 में शादी कर ली। शादी में तनुष्का के माता-पिता व भाई-बहन भी शामिल हुए थे।

नानी के पास रहता था सुमित

नानी के पास रहता था सुमित

गोवर्धन विलास थानाधिकारी बद्रीलाल के अनुसार सुमित की दादी अंबा राठौड़ ने बताया कि सुमित चालक का काम करता था। वह अपनी नानी के साथ रहता था। पिछले साल नवंबर में उसकी शादी तनुष्का उर्फ भारती से हुई थी। तनुष्का उसे फेसबुक पर मिली थी। शादी के एक महीने तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा।

एक माह बाद छोड़कर चली गई

एक माह बाद छोड़कर चली गई

शादी के एक माह बाद ही तनुष्का घर छोड़कर चली गई और उदयपुर के ​महिला पुलिस थाने में सुमित के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दे दी। इस मामले में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था, मगर आरोप है कि तनुष्का उसे पांच लाख रुपए के लिए परेशान कर रही थी।

दोपहर को जहर खाकर दी जान

दोपहर को जहर खाकर दी जान

सोमवार को घर में अकेला था। नानी कहीं बाहर गई हुई थीं। देर शाम तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। सुमित घर में अचेत पड़ा था। उसे एमबी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तनुष्का पर धोखाधड़ी का आरोप

तनुष्का पर धोखाधड़ी का आरोप

सुमित की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि तनुष्का ने उसके साथ धोखा किया। वह पहले भी चार बार शादी कर चुकी थी। सुमित से यह पांचवीं शादी लूट की नीयत से की थी। तनुष्का ने शादी में माता-पिता व भाई-बहन को लाई वो सब फर्जी निकले हैं। तनुष्का के दस साल का एक बेटा भी है।

 पूर्व में भी दर्ज हुए मामले

पूर्व में भी दर्ज हुए मामले

पूर्व में हुई शादियों के बाद भी तनुष्का ने सभी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवा कर रुपए ऐंठे थे। ऐसे में वह यही तरीका सुमित के साथ अपना रही थी। तनुष्का महिला थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद से सैनिक सिंह को लगातार परेशान कर रही थी। इससे वह परेशान हो चुका था। परिजनों का आरोप है कि तनुष्का द्वारा तंग परेशान करने से सुमित की जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+