UDAIPUR : दलित छात्राओं ने मिड डे मील में बनीं दाल-रोटी परोसी तो रसोइए ने पूरा खाना ही फिंकवा दिया

उदयपुर, 3 सितम्‍बर। पूरे देश को झकझोर देने वाले मटकी छूने पर जालौर दलित छात्र मौत के मामले को लोग अभी भूले भी नहीं कि राजस्‍थान के एक स्‍कूल से फिर ऐसा केस सामने आया है। इस बार दलित छात्राओं ने सरकारी योजना मिड डे मील के तहत बना खाना परोस दिया तो रसोइए ने वो खाना ही फिंकवा दिया। मामला उदयपुर जिले के गोगुंदा पुलिस थाना इलाके के गांव भारोड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है।

डिंपल मेघवाल और नीमा मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया

डिंपल मेघवाल और नीमा मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया

मामले की जांच कर रहे डीएसपी भूपेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी रसोइया को लालूराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ स्‍कूल छात्रा डिंपल मेघवाल (13) और नीमा मेघवाल (14) ने शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया था।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भारोड़ी

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भारोड़ी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी लालूराम गुर्जर ने बताया कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के भारोड़ी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना के तहत खाना पकाता था। वह छूआछूत करता है। शुक्रवार को उसने दाल और रोट बनाई थी। सातवीं की छात्रा डिंपल और आठवीं की छात्रा नीमा ने अन्‍य छात्राओं को भोजन परोसा था।

कुक ने खाना भी फिंकवा दिया

कुक ने खाना भी फिंकवा दिया

इस पर आरोपी कुक लालूराम गुर्जर ने भेदभाव करते हुए छात्रों से कहा कि डिंपल और नीमा नीची जाति की हैं। खाना क्‍यों खा रहे हो? कुक ने कई बच्चों से खाना भी फिंकवा दिया। आरोप है कि लालूराम गुर्जर पिछले कई साल से इस तरह का भेदभाव कर रहा था। अब तक वह अपने चुने हुए बच्चों से ही खाना सर्व कराता था। शुक्रवार को इन दो बच्चियों के दाल परोसने पर उसे आपत्ति थी। शु्क्रवार को छूआछू की जानकारी मिलने पर मेघवाल बस्ती के लोग स्कूल में पहुंचे। अध्यापकों से कुक की शिकायत की। स्कूल के स्टाफ ने कुक को गलत ठहराया और उसके सामने कहा कि स्कूल में भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। स्कूल में कई जातियों के बच्चे पढ़ते हैं।

दाल परोसने से कुक लालूराम गुर्जर नाराज हो गया

दाल परोसने से कुक लालूराम गुर्जर नाराज हो गया

उधर, डिंपल और नीमा मेघवाल का कहना है कि स्कूल के बाद भोजन के समय बच्चे खाना खा रहे थे। हमारे दाल परोसने से कुक लालूराम गुर्जर नाराज हो गया। उनके साथ गाली-गलौज भी की। छात्र-छात्राओं से कहा कि ये नीची जाति की हैं, इनके छुए खाने को क्यों खा रहे? फेंक दो। इतना कहते ही कई बच्चों ने खाना फेंक दिया। लालूराम ने गुंथे हुए गीले आटे और बची दाल को भी फेंक दिया।

छूआछूत जैसी कोई बात नहीं है-संस्‍था प्रधान

छूआछूत जैसी कोई बात नहीं है-संस्‍था प्रधान

संस्‍था प्रधान व मिड-डे मील प्रभारी शिवलाल शर्मा ने बताया कि गीले आटे में मेंढक गिर जाने से उसे मेरे कहने पर फेंका गया था। छूआछूत जैसी कोई बात नहीं है। छात्राओं ने दाल ठीक से नहीं देने की शिकायत करते हुए खुद दाल परोसने की मंजूरी ली थी। डिंपल-नीमा ने सभी को दाल जबकि दो अन्य छात्रों ने रोटियां परोसीं। डिंपल-नीमा के खाना सर्व करने से लालूराम गुस्सा हो गया। उसने सभी को खाना फेंक देने को कह दिया। इस पर 4-5 बच्चों ने खाना फेंक दिया।

छात्राओं ने कम खाना देने की बात कही

छात्राओं ने कम खाना देने की बात कही

इस मामले में विद्यालय के शिक्षक रामकिशन बैरवा कहते हैं कि मेघवाल समाज की छात्राओं ने कम खाना देने की बात कही थी। जिस पर उन्हें खुद ही खाना परोसने के लिए कहा गया। उसके बाद खाना बनाने वाले ने खाना परोसने पर टोका और कुछ बच्चों को खाना फेंकने के लिए कहा। जिस पर उसे समझाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+