13 लाख की घूस लेते पकड़ा गया XEN, पहले ही ले चुका था एपल का लैपटॉप, पत्नी बोली-'मेरा पति चरित्रहीन'
उदयपुर, 13 अप्रैल। राजस्थान भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की टीम धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। अब पाली जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय मार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के एक्सईएन यज्ञदत्त विधुवा को 13 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

एक्सईएन को घूस लेते पकड़ने के बाद एसीबी टीम ने उसके घर पर भी दबिश दी। वहां पर उसकी पत्नी ने बताया कि दोनों के बीच चार साल से झगड़ा चल रहा है। पति दूसरी महिला के साथ रहता है। वह चरित्रहीन है। एक्सईएन यज्ञदत्त विधुवा की पत्नी ने यह भी उसका पति हाईवे प्रोजेक्ट में अधिकारी के रूप में डरा धमकाकर खूब पैसा कमाता है। सारा पैसा दूसरी औरतों पर लगाता है।
मेरा उससे लेना-देना नहीं है। उससे अलग होना चाहती है। तलाक की अर्जी भी लगा रखी है। इधर, एसीबी की सर्च कार्रवाई देर रात तक जारी थी। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी ने पिछले सौ दिन में 127 कार्रवाई की है, जिसमें 100 से ज्यादा कर्मचारी पकड़े जा चुके।
एसीबी उदयपुर डीएसपी हैरंभ जोशी ने बताया कि उदयपुर के सूर्यनगर सवीना निवासी और ब्यावर गौमती पैकेज-2 के प्रोजेक्ट मैनेजर विमल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्सईएन कंपनी की हैण्ड रिसिप्ट 75 लाख रुपए रिलीज करने व अन्य काम में बाधा नहीं पहुंचाने की एवज में 13 लाख रुपए मांग रहा है।
आरोपी जयपुर के गणेश विहार गोपालपुरा बाइपास निवासी है। विमल कुमार मंगलवार को 13 लाख रुपए लेकर हाईवे पहुंचा। एक्सईएन यज्ञदत्त ने उनको पाली स्थित पणिहारी होटल के पास बुलाया। जैसे ही रिश्वत के 13 लाख रुपए लेकर यज्ञदत्त जाने लगा तो वहां पहले से ही तैयारी एसीबी टीम ने दबोच लिया और 13 लाख रुपए भी बरामद कर लिए।
परिवादी विमल कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि इससे पहले भी यज्ञदत्त कई तरह की मांगें कर चुका है। पूर्व में एपल का महंगा लेपटॉप देना पड़ा है। आरोपी एक्सईएन को 3 माह पहले ही पाली में पीडब्ल्यूडी विभाग में एनएच विंग में पोस्टिंग मिली थी। उसके पास पाली, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही और जालोर जिले में एनएचआईडीसीएल के तहत हाईवे प्रोजेक्ट की मॉनटरिंग का भी जिम्मा था।












Click it and Unblock the Notifications