मेवाड़ राजघराने की होली के विदेशी सैलानी भी होते हैं दीवाने, जानिए इसकी खासियत

Udaipur News, उदयपुर। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में होली के अवसर पर सिटी पैलेस में भी होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य परम्परागत वेशभूषा में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान शाही लवाजमे के साथ मेवाड़ के पूर्व महाराणा राजसी परिधानों में होलिका दहन के लिए सिटी पेलेस के बीच स्थित माणक चौक आए। होलिका दहन के इस कार्यक्रम को देखने के लिए सिटी पैलेस में बड़ी संख्या मे विदेशी मेहमान भी मौजूद थे।

holi festival celebration in city palace udaipur rajasthan

राजा महाराजा काल से चले आ रहे सिटी पैलेस मे होलिका दहन के इस कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ की संस्‍कृति की झलक भी देखने को मिलतती है। होलिका दहन के बाद पारम्‍परिक गैर नृत्‍य की प्रस्‍तुति का विदेशी मेहमान भी लुत्‍फ उठाते नजर आते हैं। होली 2019 के मौके पर सबसे पहले पूर्व राजघराने के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड शाही सवारी में सवार होकर माणक चौक पहुंचे। शिवनिवास पैलेस से निकली शाही सवारी जैसे ही माणक चौक में प्रवेश हुई, कार्यक्रम में मौजूद विदेशी पावणे इस शाही क्षण को अपने कैमरे में कैद करने को आतुर नजर आये।

ये भी पढ़ें : होली पर राजस्थान का हरणी गांव 50 साल से दे रहा सबसे अनूठा संदेश

पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ शाही बग्गी में सवार थे तो वहीं शाही सवारी में ढोल नगाडे के साथ घोड़े और सैनिकों की टुकडी चल रही थी। माणक चौक में अरविंद सिंह मेवाड़ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उसके बाद विधि विधान से होलिका की पूजा अर्चना की गई और बाद में होलिका का दहन किया गया। इस दौरान अरविंद सिंह मेवाड़ अपनी नाती और पोती सहित पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर राजसी ठाठ बाट देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक भी जमा हुए।

holi festival celebration in city palace udaipur rajasthan

ये भी पढ़ें :6 साल में 12 बार लगी सरकारी नौकरी, पटवारी से IPS बने प्रेमसुख डेलू, अब IAS बनने की दौड़ में

मेवाड़ के महाराणा ने उपस्थ्ति मेहमानों का अभिवादन किया और वैदिक रीति रिवाज निभाकर होलिका का दहन किया। पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ ने होली के अवसर पर समस्त मेवाड़ वासियों की मनोकमनाऍं पूरी होने की कामना तो वहीं पौराणिक परंपरा के निर्वहन से युवाओं को राजा महाराजाओं के काल के बारे में जानकारी देने का प्रयास बताया। अरविंद सिंह मेवाड ने कहा कि वे सभी कार्यों को उसी रूप में करते आए हैं जैसी जिसकी परंपरा रही है।

holi festival celebration in city palace udaipur rajasthan

कार्यक्रम को पर्यटकों ने खासा सराहा

पारंपरिक रूप से शाही माहल में होने वाला होलिका दहन का यह कार्यक्रम देशी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होता है। पैलेस के इस अनूठे शाही त्योहार को देखने के लिए देशी पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक भी इस त्यौहार के रंग में रंगे नजर आते हैं। शाही अंदाज में हुए इस होलिका दहन को देखने वाले विदेशी पर्यटक ना सिर्फ उत्साहित नजर आए बल्कि उन्हें राजा महाराजाओं के काल की परंपराओं की भी झलक देखने को मिली। शाही और अनुशासित तरिके से आयोजित हुए इस कार्यक्रम को पर्यटकों ने खासा सराहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+