कांग्रेस चिंतन शिविर : 6 कमेटियों ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, CWC में आज लगेगी मुहर
उदयपुर, 15 मई: उदयपुर में कांग्रेस का 'नवसंकल्प शिविर' का रविवार को आखिरी दिन है। इस शिविर में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। 6 कमेटियों ने सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी। शिविर में 2 दिन की चर्चा के बाद पैनल के कन्वीनर्स ने सुझावों सहित रिपोर्ट सौंपी है। बता दें, कांग्रेस पार्टी भविष्य की रणनीति का खाका तैयार के लिए नव संकल्प की तैयारी में जुटी है। चिंतन शिविर में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने से ज्यादा चुनावी जीत पर ज्यादा जोर दिया।सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर सदस्यों की राय है कि कांग्रेस को नए सहयोगियों की तलाश करते हुए राज्य स्तर पर गठबंधन के प्रयास करने चाहिए।

Recommended Video
SC/ST, OBC के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने की योजना पर हुआ विचार
बता दें, कांग्रेस ने अपने चिंतन शिविर के दूसरे दिन यानि शनिवार को पार्टी संगठन में एससी/एसटी और ओबीसी के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने की योजना पर विचार किया है। यानी सगठन में इन सभी वर्गों का हर स्तर पर 50 फीसदी कोटा होगा। वहीं, कांग्रेस केंद्र में अपनी सरकार के दौरान महिला आरक्षण के अंदर कोटा के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन अब कांग्रेस जाति आधारित जनगणना की मांग के साथ साथ महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी एक बड़ा बदलाव करते हुए कोटे के अंदर जातिगत कोटा की मांग करेगा।
'महिलाओं को आरक्षण देने का वादा पुराना था, लेकिन उसमें समस्याएं थीं'
कांग्रेस वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को कहा था, 'महिलाओं को आरक्षण देने का वादा पुराना था, लेकिन उसमें समस्याएं थी, जिसकी वजह से हम पूरा नहीं कर पा रहे थे। अब हमने उसका आसान कर और कई अन्य पहलुओं को जोड़ा है।' वहीं, कांग्रेस नेत्री शैलजा कुमारी ने कहा, अब इसका समय आ गया है। कल होने वाली CWC की मुहर के बाद उदयपुर चिंतन शिविर में इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications