Udaipur Bride Kidnap : सीकर के बाद उदयपुर में दुल्हन का अपहरण, दूल्हा अस्पताल में भर्ती, देखें VIDEO
Udaipur News in Hindi, उदयपुर। राजस्थान में फिर एक दुल्हन सात फेरे लेने और विदाई हो जाने के बाद ससुराल में कदम नहीं रख सकी है। मंगलवार सुबह दुल्हन का रास्ते से अपहरण कर लिया गया है। सीकर दुल्हन अपहरण केस ( Sikar Bride Kidnap Case ) के महज 20 दिन बाद ही राजस्थान के उदयपुर में दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में अगवा किया गया है।

दुल्हन अपहरण के बाद उदयपुर में नाकाबंदी
Udaipur Bride Kidnap की वारदात को बाइक पर सवार होकर अज्ञात युवकों ने उदयपुर के सवीना रेलवे फाटक के पास अंजाम दिया है। पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है, अभी तक दुल्हन और अपहरण करने वालों का सुराग नहीं लगा है।

उदयपुर के हिरणमगरी इलाके से हुआ दुल्हन का किडनैप
दरअसल, सोमवार देर रात झीलों की नगर उदयपुर के तितरड़ी इलाके में शादी हुई थी। सात फेरों के बाद मंगलवार अलसुबह दुल्हन की विदाई हो गई थी। दूल्हा, दुल्हन और परिवार के 2 सदस्य कार में रवाना हुए थे। रास्ते में उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना थाना इलाके के सवीना के समीप एक अन्य कार ने दूल्हा-दुल्हन की कार को रुकवाया और दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी।

कार में सवार होकर आए और दुल्हन को अगवा कर ले गए
अन्य कार में करीब 4 से 5 लोग सवार थे, जो दुल्हन को जबरन अपने कार में बिठाकर फरार हो गए। इस पूरी घटना की सूचना हिरणमगरी थाना पुलिस को दी गई। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में रेंज स्तर पर नाकाबंदी करवाई। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी हिरणमगरी थाना पहुंच गए। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को अपने घर के समीप रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दुल्हन अपहरण की घटना में दूल्हा घायल
रिपोर्ट में युवक और उसके कुछ मित्रों के शामिल होने का हवाला दिया गया है। अब पुलिस पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाने पर दूल्हा-दुल्हन और संदिग्ध युवक के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की है। इस घटना में घायल हुए दूल्हे को भी इलाज के बाद थाने लाया गया, जहां उससे भी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। उदयपुर एएसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और रेंज स्तर पर नाकाबंदी के साथ गुप्त चर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

दुल्हन अगवा होने के बाद अतिरिक्त जाब्ता तैनात
उदयपुर में सीकर की तरह ससुराल जाती दुल्हन के अपहरण की सूचना पूरे जिले में वायरल हो गई। मौके पर दुल्हन पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। करीब पांच सौ लोगों की भीड़ विरोध पर उतर आई तो पुलिस को मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications