Rajastha: 12 कैदी बन गए बैंड वाले, शादी में ₹ 16 सौ प्रति घंटा चार्ज करके वापस चले जाते सलाखों के पीछे
Band Baja Central Jail Udaipur: उदयपुर की सेंट्रल जेल के 12 कैदियों ने शादी समारोह में बैंड बजाना शुरू किया है। ये कैदी दो से आठ साल तक की सजा काट रहे हैं।

Band Baja Central Jail Udaipur: शादी समारोह में बैंड वाले तो खूब देखें होंगे, मगर इन बैंड वालों की कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो कमाने के लिए मेहनत करना छोड़ देते हैं और किस्मत को कोसते रहते हैं।
Recommended Video

किस्मत तो इनकी भी अच्छी नहीं थी। ये कोई ना कोई अपराध करके उदयपुर सेंट्रल जेल में सलाखों के पीछे पहुंचे। कोर्ट से सजा भी पाई। फिर भी हिम्मत नहीं हारी और अब बैंड वाले बनकर 16 सौ रुपए प्रतिमाह कमा रहे हैं।
उदयपुर सेंट्रल जेल के 12 कैदियों के बैंड ग्रुप में 6 पाइपर, 5 ड्रम और 1 झुनझुना बजाता है। ये कैदी बैंड वालों की ड्रेस में देर रात तक शादियों में बैंड बजाते हैं। फिर वापस सलाखों के पीछे चले जाते हैं।

सजा पा चुके इन कैदियों ने अपने हुनर व अच्छे व्यवहार से जेल प्रशासन का दिल जीता और बैंड वाले बनकर बाहर निकले। खास बात यह है कि जेल से निकलने के बाद इनकी निगरानी में सिर्फ दो पुलिसकर्मी लगते हैं।
मीडिया से बातचीत में उदयपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि कैदियों का यह दल एक शादी में बैंड बजाने के लिए 1600 रुपए प्रतिघंटा चार्ज भी करता है।












Click it and Unblock the Notifications