आज का मंत्रः बुरी आदतें छोड़ना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप

नई दिल्लीः अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों को शराब पीने की लत लग जाती है लेकिन वो चाहकर भी इसे छोड़ नहीं पाते हैं। कई बार डॉक्टरों का सहारा लिया जाता है फिर भी वो बुरी आदत छोड़ने में असफल रहते हैं। बुरी आदतें छोड़ने के बारे में ज्योतिषियों ने एक मंत्र बताया है। कहा जाता है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आसानी से किसी भी बुरी आदत को छोड़ सकते हैं।

जाप करने से छूट जाएंगी बुरी आदतें

जाप करने से छूट जाएंगी बुरी आदतें

बुरी आदतें छोड़ने के लिए मारुति मंत्र का महत्वपूर्ण बताया गया है। यह मंत्र इस प्रकार है-''यत्भंद्र तन्न आसुव'' ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई ऐसा व्यजन है जिसे आप छोड़ना चाह रहे हैं और वो छूट नहीं रहा तो इस मंत्र का जाप करें। अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं आपकी सारी बुरी आदतें छूट सकती हैं।

शाम को करें इस मंत्र का जाप

शाम को करें इस मंत्र का जाप

बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का जाप शाम के समय करना होगा। वहीं ध्यान रहे कि मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें। मंत्र का जाप लगातर नौ दिन तक करें। एक बार में सात बार मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप

इसके अलावा अगर आपके घर में बचत नहीं हो रही है तो आप लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करें। लक्ष्मी जी के इस मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। लक्ष्मी जी का मंत्र इस प्रकार है- ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात्।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+