MP: पूर्व राज्यपाल की पौत्र वधु व भाजपा उपाध्यक्ष की कमलनाथ से मुलाक़ात के बाद सियासत गर्माई
पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु व निवाड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव की कमलनाथ से मुलाकात की एक फोटो वायरल हो रही है। इसे उनके विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की दावेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के पहले ही प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस में असंतुष्ठ और उपेक्षितों के विरोधी दलों के नेताओं से मेल-मुलाकात और दलबदल की राजनीति को लेकर सियासत गर्मा रही है। निवाड़ी जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के साथ दिख रही हैं, जिससे कयास लगने लगे कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। बता दें कि रोशनी प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु हैं। जो फोटो वायरल हो रहा है, उसे रोशनी यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल किया गया है।
Recommended Video

चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही हैं रोशनी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ मीटिंग और फोटो वायरल का लेकर रोशनी यादव ने स्थानीय मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ से हमारे परिवार के कमलनाथ जी से पारिवारिक संबंध हैं। हालांकि उन्होंने भविष्य में निवाड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ने और यदि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय तक लड़ने की बात वे अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications