बुंदेलखंड में चौथे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, CM ने ओंकारेश्वर से वर्चुअली किया

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। सीएम ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर से वर्चुअली रूप से मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। खराब मौमस की वजह से सीएम का हेलीकॉप्टर नीचे नहीं उतर सकता था, इस कारण उन्होंने वर्चुअली रूप से स्क्रीन के माध्यम से संबोधित करते हुए लोकार्पण किया।

बुंदेलखंड के चौथे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, सीएम ने ओंकारेश्वर से वर्चुअली किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बुंदेलखंड जिले को 268 करोड़ के मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। सीएम को दोपहर 3 बजे टीकमगढ़ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका विमान लैंड नहीं कर सकता था, वे टीकमगढ़ नहीं आ सके। उन्होंने ओंकारेश्वर में बैठकर वर्चुअली रूप से टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। इधर टीकमगढ़ में मंच पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, विधायक राहुल सिंह लोधी सहित अन्य विधायक व प्रतिनिधि मौजूद थे। बता दें कि बुंदेलखंड में सबसे पहले सागर जिला मुख्यालय पर बुंदेलखंड मे​डिकल कॉलेज 2007 में स्वीकृत हुआ था व 2009 में प्रांरभ हो गया था। फिर छतरपुर व दमोह में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत होकर भूमिपूजन हो चुका हैं। टीएमसी चौथा मेडिकल कॉलेज होगा।

सीएम ने बताया हर साल 100 डॉक्टर निकलेंगे
सीएम शिवराज ने बताया कि टीकमगढ़ में बनने वाला नया मेडिकल कॉलज 268 करोड़ की लागत से बनेगा। यह 66 हजार 308 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार होगा। वहीं टीएमसी में 100 सीटें की क्षमता प्रारंभ के साथ होगी। इसमें हर साल 100 एमबीबीएस डॉक्टरों का बैच तैयार होकर निकलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+