केरल कैबिनेट का फैसला- तिरुवनंतपुरम के लाइफ साइंस पार्क में बनेगा वैक्सीन मैनुफैक्चरिंग जोन
केरल कैबिनेट ने तिरुवनंतपुरम जिले के थोन्नाक्कल में स्थित लाइफ साइंस पार्क में एक वैक्सीन मैनुफैक्चरिंग जोन स्थापित करने का फैसला किया है।
तिरुवनंतपुरम, 8 सितंबर। केरल कैबिनेट ने तिरुवनंतपुरम जिले के थोन्नाक्कल में स्थित लाइफ साइंस पार्क में एक वैक्सीन मैनुफैक्चरिंग जोन स्थापित करने का फैसला किया है। कोरोना महामारी को देखते हुए देश में वैक्सीन के उत्पादन पर पूरा जोर दिया जा रहा है। वैक्सीन प्रोडक्शन यूनिट वर्किंग ग्रुप के सदस्य और एचएलएल बायोटेक लिमिटेड के अधिकारी विजयकुमार सिस्टला को इस इकाई का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

वहीं डॉ. बी इकबाल को राज्य के लिए एक वैक्सीन पॉलिसी का मसौदा तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस यूनिट को स्थापित करने के लिए जो भी कंपनियां आगे आएंगी, उन्हें विशेष पैकेज दिया जाएगा। ऐसी कंपनियों को 60 साल के लिए 50% की छूट के साथ जमीन पट्टे पर दी जाएगी। कंपनियों को केरल राज्य ओद्योगिक विकास निगम (KSIDC) साथ पट्टा एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करते वक्त स्टांप ड्यूटी से भी छूट दी जाएगी। KSIDC ऐसी कंपनियों को यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक सहायता मुहैया कराएगा। कंपनियों को यूनिट स्थापित करने के लिए मंजूरी लेने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और कंपनियों के लिए लोन सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। यूनिट की स्थापना के अगले दो सालों तक बिजली की प्रत्येक यूनिट पर 2 रुपए सब्सिडी और पानी के बिल पर भी सब्सिडी मुहैया काराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: जैन मुनि की लव स्टोरी: 16 की उम्र में दीक्षा, 38 में प्रज्ञा दीदी से प्यार, अब 25 साल क साधना छोड़ करेंगे शादी
केरल में 4 अक्टूबर से खुलेंगे उच्च शिक्षा संस्थान
केरल सरकार ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 4 अक्टूबर से उच्च शिक्षा संस्थान खोलने का फैसला किया है। केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए केरल में 4 अक्टूबर से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा संस्थान खोले जाएंगे। कक्षाएं शिफ्ट के आधार पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल आने की अनुमति केवल उन छात्रों, अध्यापकों और स्टाफ को दी जाएगी जिन्होंने कम से कम एक डोज ली हो। उन्होंने कहा कि फाइनल ईयर के सभी छात्रों, स्कूल स्टाफ को इस हफ्ते कम से कम एक डोज लगवाने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications