पंजाब में सियासी संकट के बीच शशि थरूर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुरंत बदला जाए पार्टी का नेतृत्व
पंजाब में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। थरूर ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व बदलने की मांग रखते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व तुरंत बदला जाना च
तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर। पंजाब में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। थरूर ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व बदलने की मांग रखते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व तुरंत बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा की पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है। थरूर ने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा, लेकिन वह खुद से ही पद छोड़ना चाहती हैं। इसलिए एक नए नेतृत्व को जल्द से जल्द पद संभाल लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि राहुल गांधी पदभार संभालना चाहते हैं, तो यह जल्दी होना चाहिए।

राहुल को अध्यक्ष बनाने की उठ रही मांग
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को वापस आना है तो चीजें जल्दी ठीक हो जानी चाहिए और चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए और ऐसा तत्काल होना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस के कई सहयोगी संगठन राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि शशि थरूर 23 कांग्रेस नेताओं के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले साल सोनिया को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: हर दिन केवल 30 मिनट सोता है शख्स, 12 साल की कड़ी ट्रेनिंग से पाई नींद पर विजय
संकट में पंजाब कांग्रेस
बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर अपने अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव हो रहा था उससे मैं अपमानित महसूस कर रहा था, इसलिए मैने इस्तीफा दे दिया।
कलह ने छीन ली सीएम की कुर्सी
बता दें कि पंजाब कांग्रेस में लंबे वक्त से खींचातान चल रही थी। राज्य में कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई थी। नवजोत सिंह सिद्धू का गुट लगातार सीएम के खिलाफ बगावत कर रहा था। पार्टी आलाकमान ने इसमें कई बार हस्तक्षेप कर सुलह करवाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी और आखिरकार सीएम अमरिंदर को इस्तीफा देना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications