एक सप्ताह के अंतराल के बाद, केरल में सामने आए कोरोना के 30,000 से अधिक नए मामले

केरल में कोरोना का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग 1 सप्ताह के अंतराल के बाद बुधवार को केरल में कोरोना के 30,000 नए मामले सामने आए।

तिरुवनंतपुरम, 8 सितंबर। केरल में कोरोना का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग 1 सप्ताह के अंतराल के बाद बुधवार को केरल में कोरोना के 30,000 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी। बुधवार को राज्य में 1,71,295 सैंपल टेस्ट किये गए, जिनमें से 30,196 सैंपल पॉजिटिव मिले। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा था कि राज्य में कोरोना के केस घट रहे हैं और सितंबर के दूसरे सप्ताह में स्थिति स्थिर हो जाएगी।

coronavirus

कोरोना के मामलों में कमी आने पर राज्य सरकार ने मंगलवार को रात्रि कर्फ्यू और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन में राहत देने का ऐलान किया था। राज्य में तीन महीनों से ज्यादा समय से वीकेंड कर्फ्यू जारी था। आंकड़े बताते हैं कोरोना के मामलों में वृद्धि कोरोना की टेस्टिंग में वृद्धि के बाद हुई है। राज्य में कोरोना कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 181 नई मौतों के साथ 22,000 के पार पहुंच गया है, वहीं राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,38,480 हो गई है। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एस एस लाल ने कहा कि टेस्टिंग में वृद्धि से कोरोना के मामलों में वृद्धि स्वभाविक है।

यह भी पढ़ें: कई पुरुषों से प्यार में मिले धोखे के बाद ब्राजील की इस फेमस मॉडल ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला

तीन राज्यों में मिले 3000 से अधिक मामले
केरल के त्रिशूल में 3,832, एनार्कुलम में 3,611 और कोझीकोड में 3,058 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं, वायनाड में 894, कासरगोड में 510 मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए मलापुरम में कोरोना के मामलों में कमी आई है, जिले में कोरोना के मामले घटकर 2,580 रह गए हैं, जबकि तिरुवनंतपुरम में कोरोना के मामले बढ़कर 2900 हो गए हैं।


वहीं बात अगर पूरे भारत की करें तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 35,875 नए मामले सामने आए, इस दौरान टीपीआर 2 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, इस दौरान 369 लोगों की मौत भी हो गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर के 70 प्रतिशत कोरोना के मामले अकेले केरल से सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+