कई पुरुषों से प्यार में मिले धोखे के बाद ब्राजील की इस फेमस मॉडल ने लिया हैरान कर देने वाला फैसला

ब्राजील की एक प्रसिद्ध इंस्टाग्राम मॉडल ने शादी कर ली है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है। दुनिया शादी करती है। अरे भाई पूरी खबर तो पढ़िये...दरअसल इस मॉडल ने शादी किसी पुरुष से नहीं बल्कि खुद से ही की है।

ब्रासीलिया, 8 सितंबर। ब्राजील की एक प्रसिद्ध इंस्टाग्राम मॉडल ने शादी कर ली है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है। दुनिया शादी करती है। अरे भाई पूरी खबर तो पढ़िये...दरअसल इस मॉडल ने शादी किसी पुरुष से नहीं बल्कि खुद से ही की है। 33 वर्षीय गलेरा खुद को परिपक्व, मजबूत और दृढ़निश्चयी महिला मानती हैं। पहले वह सोचती थीं कि उन्हें एक साथी की जरूरत है जिससे वह हर बात शेयर कर सकें, लेकिन जीवन में कई पुरुषों से धोखा मिलने के बाद उन्होंने खुद पर भरोसा करना शुरू किया और ताउम्र अकेले रहने का फैसला किया।

कई पुरुषों से प्यार में मिला था धोखा

कई पुरुषों से प्यार में मिला था धोखा

इस मॉडल का नाम है क्रिस गलेरा। गलेरा ने कई पुरुषों से मोहब्बत की, लेकिन सब ने उन्हें धोखा दिया। उन्हें पुरुषों की जात से ही नफरत होने लगी थी। इसलिए उन्होंने अकेले सारी जिंदगी बिताने का फैसला किया। इस मॉडल ने अपनी शादी में बेहिसाब पैसा खर्च किया, लेकिन साथी के रूप में कोई पार्टनर नहीं चुना और खुद से ही शादी कर ली।

Photo credit- CO PRESS

दूल्हे को न देख रिश्तेदार हुए हैरान

दूल्हे को न देख रिश्तेदार हुए हैरान

क्रिस गलेरा ने अपनी शादी में आने के लिए तमाम रिश्तेदारों को न्योता दिया। शादी में रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा हुई। रिश्तेदारों ने जब शादी में दूल्हे को नदारद पाया तो उनके दिमाग में खलबली हुई। उन्होंने क्रिस से पूछा की दूल्हा कहा है। तब क्रिस ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद से ही शादी करने का फैसला किया है। यह शादी ब्राजील के साओ पाउलो के एक कैथलिक चर्च में हुई। क्रिस ने अपनी शादी को खूब इंजॉय किया।

Photo credit- CO PRESS

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं क्रिस

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं क्रिस

हालांकि उनके फैंस उनके इस फैसले से खुश नहीं दिखे। जैसे ही उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, यूजर्स ने उनपर नेगेटिवक कमेंट करने शुरू कर दिये। हालांकि क्रिस ने इन कमेंट्स को न पढ़ने का फैसला किया है। उनका मानना है कि लोगों की राय कभी नहीं बदलेगी और उनके लिए खुद को साबित करने का कोई मतलब नहीं है।

Photo credit- CO PRESS

Photo credit- CO PRESS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+