केरल में 35 फीसदी मरीज घर से ही हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले

तिरुवनंतपुरम, 26 अगस्त: कोरोना की रफ्तार में पहले की तुलना में काफी कमी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 46000 नए मामले सामने आए है। इनमें से 58 फीसदी मामले अकेले केरल राज्य से हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा लोग हैं, जो कोरोनो वायरस की चपेट में हैं।

coronavirus

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि आईसीएमआर सेरोप्रेवलेंस सर्वे से पता चलता है कि केरल की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी अभी भी अप्रभावित है। इसका साफ होता है कि राज्य में देश के मुताबिक अतिसंवेदनशील लोगों की संख्या सबसे अधिक है। हम अधिकतम टेस्ट कर रहे हैं, हमारा टेस्ट प्रति मिलियन देश में सबसे ज्यादा है। हम हर मामले का पता लगा रहे हैं, टेस्टिंग कर रहे हैं और रिपोर्ट कर रहे हैं।

मंत्री वीना जार्ज ने कहा कि घर से संक्रमण पाने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक स्टडी के अनुसार 35 फीसदी मरीज घर से ही संक्रमित हो रहे हैं। हालत ऐसी है कि अगर घर का एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो जाता है तो बाकी सभी लोग संक्रमित हो जाते हैं। इसके साथ ही मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि घर में पर्याप्त सुविधा होने पर ही वे होम क्वारंटाइन में रहें।

आपको बता दें कि केरल ने बुधवार को ओणम पर्व के कुछ दिनों बाद 31445 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए है। राज्य में पिछले तीन महीनों से संक्रमणों में भारी उछाल देखा गया है। यही नहीं बुधवार को 215 लोगों की मौत भी हुई, जबकि 1,65,273 नमूनों की जांच की गई। पिछली बार राज्य ने 30000 का आंकड़ा पार किया था जब 20 मई को 30,491 मामले देखे गए थे। राज्य का पॉजिटिविटी रेट 19.3% है।

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को अन्य राज्यों को केरल की कोरोना स्थिति का हवाला देते हुए अलर्ट किया और अक्टूबर और नवंबर के बीच आगामी त्योहारों के दौरान एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+