केरल में सीपीआईएम के नेता पीबी संदीप कुमार की चाकू मारकर हत्या
कोच्चि, 03 दिसंबर। सीपीआईएम के स्थानीय नेता पीबी संदीप कुमार की गुरुवार रात हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार की गुरुवार की रात पटनामथिट्टा के थिरुवला इलाके में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सीपीआईएम ने आरोप लगाया है कि संदीप कुमार की आरएसएस के अपराधियों ने हत्या की है। वहीं जिला भाजपा की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि भाजपा या आरएसएस का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।

जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर की रात जब संदीप कुमार रात तकरीबन 8.30 जा रहे थे उस वक्त उनपर हमलावर ने 11 बार चाकू से हमला किया। इस हत्या के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। पुलिस ने बताया कि संदीप पर हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। शुरुआती जांच मं पता चला है कि संदीप शराबी और एक दूकानदार के बीच के झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जब वह वहां से निकले तो उनका कुछ बाइक सवार पीछा करने लगे और बाद में उन्होंने संदीप पर चाकू से हमला कर दिया।
बता दें कि केरल में यह पहली राजनीतिक हिंसा की घटना नहीं है, इससे पहले ङी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। केरल के पलक्कड़ में 15 नवंबर को आरएसएस के कार्यकर्ता स संजीत की 50 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पीएफआई की राजनीतिक शाखा एसडीपीआई के दो पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। संजीत की हत्या उस वक्त हुई थी जब वह अपनी पत्नी के साथ दफ्तर से वापस आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications