4 बच्चों के सामने पत्नी ने पकड़े पति के हाथ, प्रेमी ने फांसी पर लटकाकर रेत दिया गला

सूरत। गुजरात के सूरत में बीते दिनों हुई शख्स की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शख्स के दो बेटों ने हत्या पुलिस को हकीकत बताई तो उनके भी होश उड़ गए। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था। पत्नी ने पति के दोनों हाथ पकड़े थे और प्रेमी ने रस्सी से फांसी लगाने के बाद पति का गला रेत दिया था।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, वदोड़ा के महावीर नगर में 35 साल के प्रेमचंद्र रामगोपाल सोनकर की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सुधा घर का ताला खोलकर जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सुधा ने पड़ोसियों से कहा कि रात को वह बाथरूम में थी, तभी अचानक चार लोगों ने घर में घुसकर उसके पति की हत्या कर दी। सुधा की साड़ी पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे।

दो बच्चों ने किया खुलासा

दो बच्चों ने किया खुलासा

पुलिस ने सुधा के बाद उसके बच्चों से पूछताछ की थी, जिसमें सुधा के दो बच्चों ने ही उसका भंडा फोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सुधा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भी अपना गुनाह कबूल लिया।

आधी रात में घर आया था प्रेमी

आधी रात में घर आया था प्रेमी

सुधा ने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे प्रेमी संतोष उसके घर आया था, जिसको लेकर पति प्रेमचंद्र के साथ उसका झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर सुधा ने पति के दोनों हाथ पकड़ लिए। इसके बाद संतोष ने नायलोन की डोरी से फांसी लगाने के बाद चाकू से गला रेत दिया था। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर चारो संतानों के साथ प्रेमी के घर चली गई और सुबह होते ही अपने घर चली गई। पुलिस ने सुधा को गिरफ्तार कर लिया है वहीं प्रेमी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+