VIDEO: पहले मारी बाइक सवार को टक्कर, फिर गिरे हुए को टैक्सी से रौंदकर भागा निर्दयी ड्राइवर

सूरत। गुजरात में सूरत के उधना क्षेत्र में एक निर्दयी टैक्सी ड्राइवर द्वारा बाइक सवार को कुचल देने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि टैक्सी पहले बाइक से टकराई, फिर बाइक सवार के गिरने पर टैक्सी रुक गई। मगर, फिर टैक्सी ड्राइवर ने अचानक ही ​टैक्सी के पिछला पहिया बाइक सवार के ऊपर चढ़ा दिया और टैक्सी को भगा ले गया। बहुत ही कम समय में हुई इस घटना को वहां से आ-जा रहे लोग समझ नहीं पाए। बाद में उन्हें गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार कराहता हुआ सड़क पर पड़ा दिखा।

in Surat city, the taxi driver hit & run a biker

संवाददाता के अनुसार, घटना के कुछ ही देर बाद बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक जादव के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही, पुलिस टैक्सी वाले को ढूंढने में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर से घायल हुए बाइक सवार को बचाने के बजाय टैक्सी वाला फरार हो गया।

वीडियो में आप दिल दहलाने वाली घटना को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। यह घटना सूरत में उधना के हरीनगर के पास घटी। बाइक पर सवार युवक टैक्सी की टक्कर सड़क पर गिर पड़ता है और टैक्सी वाला टैक्सी रोक देता है। मगर, उसके बाद युवक पर टैक्सी चढ़ाकर वहां से भाग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+