हाईवे पर चलती गाड़ियों के बीच फुल स्पीड बाइक से यूं स्टंट दिखाने लगा युवक, वीडियो वायरल
सूरत. गुजरात में सूरत के वीआर मॉल के पास रोड पर बाइक चला रहे एक युवक ने अन्य वाहन चालकों को चिंता में डाल दिया। वह युवक बाइक को हाथों से हैंडिल किए बिना ही खड़े होकर दौड़ाने लगा। उसके पीछे-पीछे अन्य बाइक वाले चल रहे थे, जबकि कार-टैंपो जैसे वाहन भी निकल रहे थे। युवक ने बाइक को खड़े होकर फुल स्पीड में भी दौड़ाया। कोई पहचान न सके, इसलिए उसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जाने लगा। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

संवाददाता के अनुसार, जब वह युवक इस तरह का स्टंट दिखा रहा था तो उसे देखकर अन्य युवक जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। जिसके चलते वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालक चिंतित हो उठे। उन्हें अनहोनी का डर सताने लगा। इस बारे में ट्रैफिक विभाग के डीसीपी प्रशांत सूबे ने कहा कि उस रात क्या हुआ था, अभी पता नहीं चला है। हालांकि, जो वीडियो यहां का बताया जा रहा है, उसे देखकर आरोपियों की पहचान की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इसके लिए टीम भी बनाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications